||Delhi||Nancy Kaushik||इन्द्री के हर्बल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर के चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन पतंजलि योग समिति करनाल के मुख्य योग शिक्षक एवं स्वाध्याय प्रभारी जितेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से पहुंचे इसी के साथ ही भारत स्वाभिमान न्यास के प्रभारी सोम अरोड़ा पतंजलि योग समिति की महिला की जिला पूर्व अध्यक्ष राजरानी एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारंग ने सभी योग साधकों को प्राणायाम योगासन तथा सूक्ष्म व्यायाम करवा कर उनके फायदों के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर का प्रारंभ मंत्र उच्चारण के बाद किया गया मुख्य योग शिक्षक एवं स्वाध्याय प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने योग साधकों को कहा कि वह अपने दिनचर्या में योग को अवश्य अपनाएं क्योंकि सुबह के समय लगभग एक या डेढ़ घंटा किया गया योग सारा दिन हमारा सकारात्मक ऊर्जा के साथ निकलता है। क्योंकि योग ही एक ऐसी कला है जो हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाने का काम करती है योग ना केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है बल्कि योग जीवन जीने की एक कला है। आज प्रत्येक मानव जिस प्रकार से मानसिक तनाव में जी रहा है उसी का परिणाम है कि आत्महत्याओं और अन्य आपराधिक घटनाओं की वृद्धि होते जा रही है। हम अपने संस्कारों को भूल चुके हैं हमें अपने संस्कारों को पुनः जीवित करना होगा योग ही एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से हम यह सब प्राप्त कर सकते हैं। मानव का सबसे पहला सुख निरोगी काया ही है उसके बाद धन दौलत है उन्होंने सभी से अपील की कि वह योग को अपनाएं और अपना मन वह अपने शरीर को स्वस्थ रखें।