खैहरा फ़ार्म लुखी में समस्याओं के समाधान हेतु डॉ जसविंदर खेहरा ने जनता दरबार लगाया |
राज्यमंत्री द्वारा मार्क कर उन समस्याओं के समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके बाबत आज पंचायत विभाग के पिहोवा थानेसर ब्लॉक के एसडीओ और जेई भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों के समक्ष उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर उन्हें जानकारी दी गई कि किस प्रकार से राज्यमंत्री अनूप धानक ने उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उन्हें पूरा करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए हैं |

||Haryana||Nancy Kaushik|| खैहरा फ़ार्म लुखी में आज युवा जजपा जिलाध्यक्ष एवं हरियाणा शुगर केन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डॉ जसविंदर खेहरा के फार्म हाउस पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार लगाया गया। इस मौके पर अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया डॉक्टर जसविंदर खेहरा ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व खेहरा फार्म पर राज्यमंत्री अनूप धानक ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार लगाया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगे रखी थी। उन्होंने लिखित में इन समस्याओं और मांगों को राज्यमंत्री को दिया था।
राज्यमंत्री द्वारा मार्क कर उन समस्याओं के समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके बाबत आज पंचायत विभाग के पिहोवा थानेसर ब्लॉक के एसडीओ और जेई भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों के समक्ष उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर उन्हें जानकारी दी गई कि किस प्रकार से राज्यमंत्री अनूप धानक ने उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उन्हें पूरा करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए हैं। मौके पर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने और लंबित मांगों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए। अब मांगों को पूरा करने हेतु एस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं को दूर किया जा सके और लंबित मांगों को भी पूरा किया जा सके |
p24news