||Delhi||Nancy Kaushik||साइबर सिटी गुरुग्राम में लड़कियों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में बाजी मार ली है और जिले में पढ़ रहे लाखों 12वीं कक्षा के लड़कों को पछाड़कर तृप्ति चौहान ने 12वीं की हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है और बन गई है जिले के टॉपर।
साइबर सिटी गुरुग्राम में सरकारी स्कूल की छात्रा तृप्ति चौहान ने अपने जिले का नाम व परिवार का नाम रोशन करने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है तृप्ति चौहान ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में जिले में 98.6 परसेंट नंबर लेकर प्रथम स्थान हासिल कर टॉपर बन गई है तृप्ति चौहान गुरु ग्राम के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है और जिले में प्रथम स्थान पर आई है।
प्रदेश सरकार के सरकारी स्कूलों को लेकर उसकी पढ़ाई को लेकर उसकी शिक्षा को लेकर लगातार लोग यह सवाल उठाते हैं कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती मगर तृप्ति चौहान ने इस विचारधारा को गलत साबित करने का काम किया है और अपनी कड़ी मेहनत अपने परिवार के भरोसे को हकीकत में बदलने का काम किया है और हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में गुरुग्राम जिले में टॉप किया है इसके बाद परिवार काफी खुश नजर आ रहा है और अपनी बेटी को सिविल सेवाओं के लिए अब तैयारी करने में जुट गया है।
तृप्ति चौहान ने जिले में टॉप करके जहां अपने परिवार का और जिले का नाम रोशन किया है तो वही तृप्ति चौहान ने उन बेटियों को भी एक रास्ता दिखाने का काम किया है जो पढ़ाई के क्षेत्र में परिवार या समाज के डर से अपनी शिक्षा को पूरा नहीं कर पाती..... तृप्ति चौहान जिले में टॉप करने के बाद क्या अब आगामी शिक्षा में भी कीर्तिमान हासिल करती हैं या फिर नहीं यह आने वाला समय ही बता पाएगा।