सरकारी विभाग की लापरवाही के चलते संजय एनक्लेव से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन तक लोगों का आना जाना तक हुआ मुश्किल.....
सरकारी विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर लोगों की बड़ी मुसीबत,ओल्ड जीटी करनाल रोड संजय एनक्लेव से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन तक लोगों का आना जाना तक हुआ मुश्किल | पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले की खुदाई के बाद नहीं चला गया मरम्मत का काम सड़क पर जलभराव की वजह से लोगों को हो रही है खासी दिक्कतें |

||Delhi||Nancy Kaushik||सरकारी विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर लोगों की बड़ी मुसीबत,ओल्ड जीटी करनाल रोड संजय एनक्लेव से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन तक लोगों का आना जाना तक हुआ मुश्किल | पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले की खुदाई के बाद नहीं चला गया मरम्मत का काम सड़क पर जलभराव की वजह से लोगों को हो रही है खासी दिक्कतें,स्थानीय लोगों का कहना इसी तरीके से सरकारी कामों में होती है लापरवाही लोगों की समस्या से जनप्रतिनिधि और सरकारी अधिकारियों का नहीं है कोई सरोकार |
राजधानी दिल्ली का ओल्ड g.t. करनाल रोड जहां किसी समय में सरपट गाड़ियां दौड़ती थी अब लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है संजय एनक्लेव से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन तक दो पहिया वाहन निकालने में फिर लोगों को कई बार सोचना पड़ता है वजह है सरकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सरकारी विभाग यानी पीडब्ल्यूडी की एक लापरवाही की वजह से ही लोगों को पिछले कई महीनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दरअसल पीडब्ल्यूडी द्वारा बड़े नाले की खुदाई और सफाई की गई थी इस नाले की जिस समय में सफाई हो रही थी तो लोगों ने भी राहत की सांस ली कि अब आने वाली बारिश में जलभराव जैसी समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा लेकिन आगामी कई महीने बाद की समस्या तो बहुत बाद में आती पीडब्ल्यूडी की एक बड़ी लापरवाही ने लोगों की समस्याओं को अभी से ही बढ़ा दिया पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले की खुदाई की गई गंदगी निकाली गई और नाले को तोड़ा भी गया लेकिन उसके बाद मरम्मत का काम नहीं किया गया पूरी तरीके से नाला टूटा हुआ है और उसी की वजह से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है जिसकी वजह से लोगों का पैदल चलना तो नामुमकिन है दोपहिया वाहन निकालते हुए भी उन्हें कई बार सोचना पड़ता है अब यही पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही लोगों के लिए बड़ी समस्या का कारण बनी हुई है सरकारी विभाग कई बार इस तरीके के काम को शुरू तो कर देते हैं लेकिन उसे अपने अंजाम तक नहीं पहुंचाते ,इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है संजय एनक्लेव से मेट्रो स्टेशन जहांगीरपुरी तक जाने वाले लोग खासी परेशान हैं लेकिन जनता की परेशानी से जनप्रतिनिधि और सरकारी अधिकारियों को भला क्या सरोकार ?
p24news