आरएलपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कारवाई के लिए राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर अनिल गोदारा के नेतृत्व में आरएलपी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई कि देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले पहलवानों का दिल्ली जंतर मंतर पर भाजपा सांसद और डब्लू एफ आई अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोपों के चलते एफ आई आर के लिए धरने पर बैठे हैं।

||Delhi||Nancy Kaushik||राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर अनिल गोदारा के नेतृत्व में आरएलपी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई कि देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले पहलवानों का दिल्ली जंतर मंतर पर भाजपा सांसद और डब्लू एफ आई अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोपों के चलते एफ आई आर के लिए धरने पर बैठे हैं इस घटना ने पूरे देश के युवाओं को और खासकर खिलाड़ियों को झकझोर के रख दिया है ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह की संसद सदस्यता खत्म की जाए और अविलंब एफ आई आर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए ताकि देश में  सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सार्थक हो सके।

इसी के चलते बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता  नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने वालों में राजू नाथ गोदारा, रमेश कौशिक, पंकज खोथ, रिटायर्ड प्रिंसिपल भजन सिंह घारू, डॉक्टर बालकिशन पवार, पंचायत समिति डायरेक्टर हसन मोहम्मद रणजीत सिंह,पंकज सिद्धू, बलबीर सोनी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कपूर, प्रवीण कुमार संदीप कुमार योगेश मनोज दिनेश कुमार उपदेश, विनोद जाखड़ आदि बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित थे।