राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का हुआ जानलेवा एक्सीडेंट
राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को हुए हादसे में बाल - बाल बचे है। दरअसल कार्तिकेय शर्मा जब कुंडली - मानेसर हाइवे से गुज़र रहे थे तब उनकी SUV कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उन्हे गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को हुए हादसे में बाल - बाल बचे है। दरअसल कार्तिकेय शर्मा जब कुंडली - मानेसर हाइवे से गुज़र रहे थे तब उनकी SUV कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उन्हे गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बता दे की यह हादसा KMP हाइवे पर बिलासपुर क्षेत्र में हुआ है। यह घटना तब हुई जब सांसद कार्तिकेय शर्मा हरियाणा के चरखी दादरी के गांव दूधीवाला किशनपुरा से परशुराम जयंती का कार्यक्रम मना कर वापस गुरुग्राम लौट रहे थे।
हादसे के तुरंत बाद सांसद कार्तिकेय शर्मा को गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत ठीक बताई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्ज़े में ले लिया है और मामले की जाँच शुरु कर दी है।
p24news