राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए साइबर सिटी में मनाया गया राजस्थान स्थापना दिवस
राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए साइबर सिटी में मनाया गया राजस्थान स्थापना दिवस
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पास आते ही साइबर सिटी गुरुग्राम में राजस्थानी परम्परा देखने को मिली। मौका था राजस्थान स्थापना दिवस का। साइबर सिटी में राजस्थान स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मकसद था राजस्थान के वोटरों को लुभाने का।
||Delhi||Nancy Kaushik||राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पास आते ही साइबर सिटी गुरुग्राम में राजस्थानी परम्परा देखने को मिली। मौका था राजस्थान स्थापना दिवस का। साइबर सिटी में राजस्थान स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मकसद था राजस्थान के वोटरों को लुभाने का। भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के सांसद योगी बालक नाथ और भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्याम जाजू ने शिरकत की। इस मौके पर राजस्थान के सांसद बालक नाथ ने गुरुग्राम वासियों को राजस्थान की संस्कृति से रु-ब-रु करवाया। सांसद बालक नाथ की माने तो इस तरह के कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात को सार्थक करते है। भारत एक है एक था और एक ही रहेगा। 2024 में देश एक बार फिर कलम खिलाने के काम करेगा। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के सवाल पर सांसद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो वही बता सकते है कि उनकी सदस्यता क्यों गई।
राजस्थान स्थापना दिवस के संयोजक नवीन गोयल की माने तो गुरुग्राम में अनेक भाषा और अनेक संस्कृति के लोग रहते है। भारत में अनेक वेशभूषा और बोली के बावजूद भी देश एक है। देश के प्रधानमंत्री ने जो अपने भारत को एक करने का देखा था वह साकार हो रहा है। वही कार्यक्रम में पहुचे भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्याम जाजू की माने तो जिसकी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है वह भी देश के प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहा है। देश की जनता सब देख रही है और 2024 के चुनावों में ऐसे लोगों और ऐसी पार्टियों को करारा जवाब देगी।
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावी को देखते हुए भाजपा ने साइबर सिटी में राजस्थान स्थापना दिवस मना राजस्थान के वोटरों को साधने का प्रयास किया है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि भाजपा का यह प्रयास कितना कारगर साबित होता है। फिलहाल तो भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है और वोटरों को रिझाने का कोई भी मौका नही छोड़ रही है।