ईद के त्यौहार पर दिल्ली पुलिस हुई सतर्क

राजधानी दिल्ली में आने वाले ईद के त्यौहार को लेकर दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद लगातार ईद के त्यौहार के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस की गश्त उत्तरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह पर ईद को लेकर की गई खास तैयारियां।

||Delhi||Nancy Kaushik||राजधानी दिल्ली में आने वाले ईद के त्यौहार को लेकर दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद लगातार ईद के त्यौहार के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस की गश्त उत्तरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह पर ईद को लेकर की गई खास तैयारियां लगभग पूरी उत्तरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा से रखी जाएगी निगरानी दिल्ली पुलिस द्वारा टिकट की संख्या को बढ़ाकर भी सुरक्षा व्यवस्था को किया गया चाक-चौबंद।

इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्यौहार ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस अभी से अपनी तैयारियां पूरी करने की कगार पर है ईद के त्यौहार में संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त अभी से बढ़ा दी गई है जगह जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जा रही है और लगातार पुलिस अमन कमेटी के लोगों से भी बातचीत कर रही है किसी भी तरीके की कोई अप्रिय घटना को अंजाम ना दिया जाए और कानून व्यवस्था को हाथ में ना लें इस बात को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कुछ ऐसे तरीके का इंतजाम रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के दौरान भी देखने को मिले थे और अब ईद के त्यौहार पर पुलिस खासतौर पर जो संवेदनशील इलाके हैं और उत्तरी दिल्ली में जहां पर भी बड़ी मस्जिद बनी हुई है उन जगहों पर पुलिस की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और लगातार लोगों से बातचीत कर रही है दिल्ली पुलिस किसी भी तरीके की कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है और यही वजह है कि पूरी उत्तरी दिल्ली को पुलिस सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से देख रही है साथ ही साथ अभी से 1 लोगों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत कर साफ कर रही है कि अगर किसी ने भी व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करें या फिर अपने घटना में कोई लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।