||Delhi||Nancy Kaushik||मौसम की मार के बाद आखिरकार किसानों का सोना मंडियों में आना शुरू हो चुका है। प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद जारी है। जगाधरी अनाज मंडी में अब तक 2 लाख 26 हजार क्विंटल गेहूं आ चुकी है और दो एजेंसियों के माध्यम से उसकी खरीद की जा रही है।अभी डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं और आने की उम्मीद है क्योंकि इस बार बरसात की वजह से गेहूं की खरीद लेट शुरू हुई है।
मंडियों में गेहूं की खरीद जारी है। जगाधरी अनाज मंडी में भी किसान अपना सोना लेकर आ रहे हैं। मंडी को लेकर क्या स्थिति है इस पर बातचीत करते हुए जगाधरी मार्केट कमेटी के मंडी सेक्रेटरी मोहित बेरी ने बताया कि दो एजेंसियों द्वारा खरीद की जा रही है।अब तक 2 लाख 26 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है ।किसानों को कोई भी असुविधा ना हो इसको लेकर मंडी में पूरी तैयारियां पहले से ही कर ली गई थी। पानी , बिजली सफाई की व्यवस्था सब कुछ दुरुस्त है ।दो दिन बाद होने वाली बारिश के अलर्ट को लेकर पूरी तैयारियां की गई है पर्याप्त मात्रा में तिरपाल हैं गेहूं के लिए शेड बने हुए हैं । बरसात से निपटने के लिए जो भी व्यापक प्रबंध है वह किए हुए हैं।उन्होंने बताया कि मंडियों में उठान बहुत अच्छा चल रहा है 68% उठान अब तक हो चुका है इसको लेकर कोई समस्या नहीं ।अभी तक हमारी 2 लाख 26 हजार क्विंटल गेहूं बिक चुकी है ।डेढ़ लाख क्विंटल और आने की संभावना है। क्योंकि इस बार गेहूं बारिश की वजह से थोड़ी लेट आई है ।अभी फिलहाल मंडी में क्वालिटी बहुत अच्छी क्वालिटी की गेहूं आ रही है। अब देखना होगा कि किए गए दावे आगे और कितने पुख्ता साबित होते हैं फिलहाल मंडी में खरीद सुचारू रूप से चल रही है।