महेंद्रगढ़ से सतनाली सड़क मार्ग पर मुर्गियों से भरी एक गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने के कारण गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ से सतनाली सड़क मार्ग पर मुर्गियों से भरी एक गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने के कारण गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई और दमकल विभाग के कर्मियों ने गाड़ी में फंसे मृत व्यक्तियों को निकाल महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश निवासियों के रूप में हुई है।

महेंद्रगढ़ से सतनाली सड़क मार्ग पर मुर्गियों से भरी एक गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने के कारण गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई और दमकल विभाग के कर्मियों ने गाड़ी में फंसे मृत व्यक्तियों को निकाल महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आज सुबह एक मुर्गियों से भरी गाड़ी सतनाली सड़क मार्ग से गुजरते हुए गुडगांव जा रही थी कि अचानक महेंद्रगढ़ के आरपीएस स्कूल के नजदीक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। जिसके कारण गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान अरमान गांव बलाचंद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश और वीरान गांव गाढा मध्य प्रदेश के रूप में हो पाई है। जानकारी मिली है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी राजस्थान से मुर्गियां भर कर गुड़गांव के लिए जा रही थी कि अचानक पेड़ से टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। महेंद्रगढ़ से दमकल विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे दो मृत व्यक्तियों को निकाल महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। डीएसपी मोहम्मद जमाल ने जानकारी देते बताया कि सुबह हमें सूचना मिली थी कि सतनाली सड़क मार्ग पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान हो चुकी है और परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई शिकायती नहीं दी है।