महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया।

महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हुए ओर यहां पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अनाज मंडी से बालाजी चौक, सब्जी मंडी होते हुए भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इससे कोई भी घोटाला नहीं हुआजबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि भाजपा ने दस लोकसभा के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि वे सभी छह उम्मीदवार पहले कांग्रेस में ही उम्मीदवार रह चुके हैं। बीजेपी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का अभाव होने के कारण उन्होंने फिर से कांग्रेस पर ही दाव खेला है। आने वाले चुनाव में दस की दस लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।