महेंद्रगढ़ मे भूमिका वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन से मंगलवार को व्हाट्सअप कॉल 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है
महेंद्रगढ़ मे भूमिका वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन से मंगलवार को व्हाट्सअप कॉल 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है, फिरौती न देने पर जान से माने की धमकी दी है। व्हाट्सअप नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वहीं आज भी दूसरे नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई है, वो भी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वहीं भूमिका वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में इसकी शिकायत देकर स्वयं की और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महेंद्रगढ़ मे भूमिका वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन अजय सिगडिया से मंगलवार को व्हाट्सअप कॉल 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है, फिरौती न देने पर जान से माने की धमकी दी है। व्हाट्सअप नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वहीं आज भी दूसरे नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई है, वो भी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वहीं चेयरमैन अजय सिगडिया ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में इसकी शिकायत देकर स्वयं की और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले की जांच में जुटी हुई है। भूमिका वेटनरी कॉलेज के चेयरमैन अजय सिगडिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:49 बजे अपनी गाड़ी में बैठकर किसी काम जा रहे थे। तभी उनके पास एक व्हाट्सअप कॉल आई तो कॉल करने वाले ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की। वह शुरूआत में उसको मजाक में ले गए लेकिन उसके बाद उसने बदतमीजी, गाली गलोच और जान से मारने की धमकी दी। तब उसने कॉल को काट दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि प्लस 92 नंबर पाकिस्तान के होते हैं, तो ये नंबर पाकिस्तान के हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज सुबह फिर दूसरे नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई, उस पर भी आगे प्लस 92 लिखा हुआ था जिसको देखकर उसने कॉल नहीं उठाई। इसके बारे में भी उसने पुलिस को जानकारी दी है। अजय सिगड़िया ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर डीएसपी मोहम्मद जमाल ने टेलीफोन पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है।
p24news