महेंद्रगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेशचंद आर्य ने आज सुबह नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया।
महेंद्रगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेशचंद आर्य ने आज सुबह नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सक बिना ड्रेस मिले और साफ-सफाई भी नदारद मिली। इसको लेकर उन्होंने स्टाफ को लताड़ लगाई और गलतियां दुरस्त करने के आदेश दिए।

महेंद्रगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेशचंद आर्य ने आज सुबह नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सक बिना ड्रेस मिले और साफ-सफाई भी नदारद मिली। इसको लेकर उन्होंने स्टाफ को लताड़ लगाई और गलतियां दुरस्त करने के आदेश दिए। बता दें कि आज सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद आर्य ने अचानक नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ओपीडी को चेक किया जहां पर चिकित्सक ड्रेस में नहीं मिले। इस दौरान सीएमओ ने उनको लताड़ लगाई और हमेशा ड्रेस में आने के लिए कहा। एक्सरे की शिकायतें भी बार-बार आ रही थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में एक तो डेढ़ बजे बाद एक्सरे नहीं हुआ करते थे तो दूसरा एक्सरे होने के बाद भी मरीजों को आधे घंटे का इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में सीएमओ ने एक्सरे इंचार्ज को भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि जब स्टाफ पूरा है तो समय पर काम क्यों नहीं हो पा रहा। उन्होंने एक्सरे इंचार्ज को भी लताड़ लगाई। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी नाराज दिखे। आपातकालीन भवन में कबाड़ का सामान रखा हुआ था तो उसको लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो चीजें ठीक होने की हैं, उनको ठीक करवाया जाए ताकि वो प्रयोग में आ सके। इसके लिए सरकार बजट भी देती है। उन्होंने ओपीडी के बाहर वेटिंग स्थान पर, एक्सरे रूम के बाहर और लैब के बाहर कूलर लगवाने के आदेश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ एसएमओ बाबुलाल यादव भी थे। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने मीडिया के समक्ष कहा कि मेरे पास ऑपरेशन से संबंधित या दवाइयों की कमी से संबंधित जितने भी मरीजे मिले थे, उनकी समस्या दूर कर दी गई है। ओपीडी के बाहर कूलर की व्यवस्था नहीं थी इसको लेकर कूलर लगवाने के आदेश जारी किए गए है। हीटवेव को लेकर उनके पास 20 बेड की वैकल्पिक व्यवस्था है अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो वह 20 बैड का ब्लॉक चालू कर देंगे।
Sushil Sharma,Mohinder Garh
p24news