महेंद्रगढ़ः फार्मासिस्ट ने सात पेज का सुसाइड नोट लिख लगाई फांसी

महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में एक होम्योपैथिक फार्मासिस्ट ने शनिवार को छुट्टी के बाद अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा था। मृतक के पास से सात पेज का सुसाइड नोट भी मिला था।

||Delhi||Nancy Kaushik||महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में एक होम्योपैथिक फार्मासिस्ट ने शनिवार को छुट्टी के बाद अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा था। मृतक के पास से सात पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। बीती रात से परिजन मृतक की आत्महत्या करने से काफी परेशान नज़र आ रहे थे। आज सुबह से परिजन नागरिक हस्पताल व थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते नज़र आ रहे थे। फिर परिजनों ने कुछ समय के लिये बालाजी चौक पर जाम भी लगाया। जिसमे मृतक का भाई रोड पर लेट कर वाहनों को रोकता नज़र आया। इसके बाद पुलिस ने वंहा आकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें वंहा से उठाया और सभी थाने में पहुचे। कुछ ही समय मे पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर एफआईआर की कॉपी परिजनों को सौंप दी। तब परिजन मृतक के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।

 मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी है। जिसमे सात लोगो को आरोपी बनाया गया है। हम जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते है। हमे न्याय मिलना चाहिए।

 महेंद्रगढ़ शहर थाना प्रबंधक देवेन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नागरिक हस्पताल में एक फार्मेसिस्ट ने अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर पुलिस वंहा पहुची और परिजनों के सामने शव को उतारा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसका अभी अध्ययन किया जा रहा है। पुलिस पूरे कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष जांच करेगी।