महेंद्रगढ़ के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में विधायक राव दान सिंह व आम जन के सहयोग से चंदा इक्कठा
महेंद्रगढ़ के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में विधायक राव दान सिंह व आम जन के सहयोग से चंदा इक्कठा करके आमजन की सुविधा हेतु निर्माणाधीन व्यायामशाला को नगर पालिका प्रशासन द्वारा तोड़ने पर सामाजिक संगठनों ने हुड्डा पार्क में इकट्ठे होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एडीसी को लघु सचिवालय में सौंपा जिला उपायुक्त के नाम लिखा ज्ञापन।

महेंद्रगढ़ के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में विधायक राव दान सिंह व आम जन के सहयोग से चंदा इक्कठा करके आमजन की सुविधा हेतु निर्माणाधीन व्यायामशाला को नगर पालिका प्रशासन द्वारा तोड़ने पर सामाजिक संगठनों ने हुड्डा पार्क में इकट्ठे होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एडीसी को लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त के नाम लिखा ज्ञापन सौंपा है। विभिन्न सामाजिक संगठनो के लोगो ने बताया कि महेंद्रगढ़ के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में विधायक राव दान सिंह व आम जन के सहयोग से चंदा इक्कठा करके आमजन की सुविधा हेतु व्यायाम शाला का निर्माण करवाया जा रहा था और यह कार्य नगर पालिका प्रधान व पार्षदों की सहमति उपरांत ही शुरू किया गया था। वही 5 अप्रैल को अचानक नगर पालिका सचिव व कनिष्ठ अभियंता व पालिका अभियंता ने बिना कोई नोटिस जारी किए व्यायामशाला के निर्माण को तुड़वा दिया। जबकि यह निर्माण एक साल पूर्व तत्कालीन सचिव की सहमति से शुरू किया गया था। नगर पालिका के सचिव, कनिष्ठ अभियंता व पालिका अभियंता द्वारा अचानक व्यायाम शाला निर्माण कार्य को जेसीबी से तुड़वाया गया है जो कि गलत है। इस व्यायाम शाला का निर्माण जनहित में आमजन की सुविधा के लिए करवाया जा रहा था। इससे पूर्व भी आमजन लगभग तीन लाख रुपए की राशि इकट्ठी करके पार्क के बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू करवाई गई थी और एक कुएं का बोर भी चालू करवाया गया था।
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहाकि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में निर्माणाधीन व्यायामशाला को नगर पालिका प्रशासन द्वारा तोड़ने पर सामाजिक संगठनों ने जिला उपायुक्त के नाम लिखा ज्ञापन हमे सौपा है। जिस पर जिला उपायुक्त से बात करके जांच कारवाई जाएगी। जांच के बाद जो कुछ भी निकल कर सामने आएगा उसके अनुसार उचित कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।
p24news