महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग में आज भाजपा की चुनावी रैली आयोजित की गई।
महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग में आज भाजपा की चुनावी रैली आयोजित की गई। इस रैली में निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेसे प्रत्याशी राव दान सिंह पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज वो धर्मबीर सिंह को जीताने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि दान सिंह जीतता है तो वो चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जाकर मिल जाता है। अगर जाट मेरे साथ मिल जाता है तो वह गलत। जब धर्मबीर सिंह उनके साथ खड़े हैं और दान सिंह हुड्डा के साथ खड़ा है तो आपकी वोट कहां जानी चाहिए।

महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग में आज भाजपा की चुनावी रैली आयोजित की गई। इस रैली में निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेसे प्रत्याशी राव दान सिंह पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज वो धर्मबीर सिंह को जीताने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि दान सिंह जीतता है तो वो चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जाकर मिल जाता है। अगर जाट मेरे साथ मिल जाता है तो वह गलत। जब धर्मबीर सिंह उनके साथ खड़े हैं और दान सिंह हुड्डा के साथ खड़ा है तो आपकी वोट कहां जानी चाहिए। उन्होने कहा कि 03 मई की रात को धर्मबीर सिंह को फोन आया तब उन्हें पता चला था कि वह 4 मई को नामांकन भर रहे हैं। तब तक वह अपना गुरुग्राम लोकसभा का कार्यक्रम बना चुके थे। अपनी ही पार्टी के नेता पर बरसते हुए कहा कि पार्टी के नेता पर दस की दस लोकसभा सीटें जीताने का जिम्मा है, उनको पता था कि धर्मबीर सिंह 4 मई को नामांकन भरेगे, उनको मुझे सूचना भी देनी थी लेकिन तीन दिन तक उन्होंने मुझे नामांकन के भरने की सूचना नहीं मिली। 3 मई की रात को चौधरी धर्मबीर सिंह ने ही फोन कर अवगत करवाया था। यह गड़बड़ कैसे और कहां हुई इसके बारे में चुनाव के बाद पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन जब तक वो उनको मुख्यमंत्री नहीं बननें देंगे। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ लोकसभा के करवाए गए विकास कार्यों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, लॉजिस्टिक हब और दिल्ली से मुंबई रेलफ्रंट कॉरिडोर हमने बनवाए हैँ। इसके अलावा नारनौल से कुरूक्षेत्र 152 डी नेशनल हाईवे बनवाया गया। इसके लिए चौधरी धर्मबीर सिंह और मैंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मुलाकात की थी।
इस मौके पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में जब भी किसी पार्टी की सरकार बनती है तो राव इंद्रजीत सिंह की बदौलत बनती है। वो अलग बात की चुनाव के बाद सीट कहीं और ले जाते हैं। जब वो कांग्रेस पार्टी में थे तो उस समय पार्टी ने फैसला लिया था कि 2004-05 के चुनाव में मुख्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह बनेंगे। लेकिन हमारे में किसी आदमियों ने पीठ में छुरा घोंप कर किसी ओर को बना दिया। लेकिन उसके बाद केंद्रीय मंत्री रहकर वो देश की सेवा कर रहे हैं।
इसके बाद वो मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज उनका दौरा सेहलंग, कनीना, दौंगड़ा और अटेली के कार्यक्रम हैं। मेरे बारे में यह भ्रम फैला दिया गया था कि इंद्रजीत 4 मई को धर्मबीर सिंह के नामांकन पर जानबूझकर नहीं आया था, उस भ्रम को दूर करने के लिए आए हैं। यह मेरा पुराना हलका है। यहां के लोगों ने मुझे बहुत सराया है। उनसे निवेदन किया कि वो पार्टी एवं चौधरी धर्मबीर सिंह का सहयोग करें। अग्निवीर योजना सेना की सिफारिश पर लागू की गई। यह पार्टी की सिफारिश पर नहीं हुई। हम भी बतौर सांसद यह चाहते हैं कि पुरानी प्रोफेसनल आर्मी थी उस तौर पर दोबारा रिसलेक्ट किया जाए। जब हमारी सरकार बनेगी तो हम अपनी बात सरकार मनवाने का प्रयास करेंगे।
p24news