महेंद्रगढ़ के गांव पाली में 23 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने आज को रैली स्थल का निरीक्षण किया।

महेंद्रगढ़ के गांव पाली में 23 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने आज को रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान गांव पाली में वित्तमंत्री जेपी दलाल ने पाली मंडल के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। इस मौके पर उनको जिम्मेवारियां सौंपी।

महेंद्रगढ़ के गांव पाली में 23 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने आज को रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान गांव पाली में वित्तमंत्री जेपी दलाल ने पाली मंडल के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। इस मौके पर उनको जिम्मेवारियां सौंपी। बाद में वित्तमंत्री जेपीदलाल ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 23 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा जयरामदास की पवित्र स्थली गांव में पाली में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली 9 बजे शुरू हो जाएगी। इस दिन उनको सुननें के लिए लाखों लोग एकत्रित होंगे। रैली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग भी ली है और कमेटियां बनाकर उनको जिम्मेवारियां भी सौंपी गई हैं। राहुल गांधी के चरखी दादरी आने के एक प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं तो कोई न कोई  ऐसी चीज छोड़ जाते हैं जिससे भाजपा को फायदा होता है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति एक तरफ माहौल बना हुआ है और भाजपा दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई विवादित टिप्पणी पर कहा कि यह औच्छी मानसिकता है, ऐसे बड़े नेता के प्रति सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। कांग्रेस के अंदर हताशा और निराशा आ चुकी है जिससे वो मार्यादाएं तोड़ रहे हैं।