महेंद्रगढ़ के गांव पाली में 23 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के आवास जय राम सदन पर महेंद्रगढ़ विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
महेंद्रगढ़ के गांव पाली में 23 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के आवास जय राम सदन पर महेंद्रगढ़ विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पार्टी के संगठन महामंत्र मंत्री फनिद्रनाथ और रैली संयोजक जेपी दलाल ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौपी। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा भी मौजूद रहे।

महेंद्रगढ़ के गांव पाली में 23 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के आवास जय राम सदन पर महेंद्रगढ़ विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पार्टी के संगठन महामंत्र मंत्री फनिद्रनाथ और रैली संयोजक वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौपी। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा भी मौजूद रहे। बाद में वित्तमंत्री जेपीदलाल ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 23 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा जयरामदास की पवित्र स्थली गांव में पाली में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली 9 बजे शुरू हो जाएगी। इस दिन उनको सुननें के लिए लाखों लोग एकत्रित होंगे। रैली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग भी ली है और कमेटियां बनाकर उनको जिम्मेवारियां भी सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति एक तरफ माहौल बना हुआ है और भाजपा दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
p24news