महेंद्रगढ़ के गांव दौगड़ा अहिर में जमीनी विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या।
महेंद्रगढ़ के गांव दौगड़ा अहिर में जमीनी विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मृतक के पुत्र रामपाल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना कनीना और सीआईए की दो पुलिस टीमो का किया गया गठन।

महेंद्रगढ़ के गांव दौगड़ा अहिर में जमीनी विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया है। मृतक के पुत्र रामपाल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। गांव दौंगड़ा अहीर निवासी रामपाल ने बताया कि हम तीन भाई अलग-अलग रहते हैं। हमारी जमीन नेशनल हाइवे 152डी के अंतर्गत आ गयी थी तो मेरे पिता ने हम तीनों भाइयों को चार-चार लाख रुपए बराबर बाटकर दे दिए थे। मेरा भाई धर्मपाल इस बात से नाराज था। जिसने मेरे पिता के साथ पहले भी कई बार मारपीट की थी। मुझे अचानक सूचना मिली कि मेरे पिता की किसी ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। मैं मौके पर पहुचा जहां पर पहले से ही काफी लोग खड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी आ गई। मेरे पिता की गर्दन पर तेजधार कुल्हाड़ी से चोट मारी गयी थी और काफी खून निकला हुआ था। मेरे पिता की हत्या मेरे भाई धर्मपाल ने कुल्हाड़ी मारकर की है। मौके के पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर डॉक्टरो ने मेरे पिता को मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि दौंगड़ा अहीर चौकी इंचार्ज के पास फोन आया कि अटेली रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की जांच मे मृतक की पहचान गाव दौंगड़ा अहीर निवासी भोजाराम के रूप में हुई। मृतक के बेटे रामपाल ने पुलिस मे शिकायत दी है और बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई धर्मपाल ने तेजधार हथियार से मेरे पिता की हत्या की है। इस मामले को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना कनीना और सीआईए की दो पुलिस टीमो का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
p24news