Delhi: सीरसपुर में बीती रात कुआं पूजन के दौरान महिला को लगी गोली
बाहरी उत्तरी दिल्ली के सीरसपुर में बीती रात कुआं पूजन के दौरान फायरिंग की गई! जिसमें सामने के घर पर खड़ी एक गर्भवती महिला यह प्रोग्राम देख रही थी इस दौरान करीब 3 राउंड फायर किए गए! जिसमें एक ग्राउंड महिला की गर्दन में जा लगी जिसके चलते महिला का गर्भपात भी हो गया |

||Delhi||P24NEWS||बाहरी उत्तरी दिल्ली के सीरसपुर में बीती रात कुआं पूजन के दौरान फायरिंग की गई! जिसमें सामने के घर पर खड़ी एक गर्भवती महिला यह प्रोग्राम देख रही थी इस दौरान करीब 3 राउंड फायर किए गए! जिसमें एक ग्राउंड महिला की गर्दन में जा लगी जिसके चलते महिला का गर्भपात भी हो गया! महिला 8 महीने की गर्भवती थी यह पूरा मामला सीरसपुर की गली नंबर 8 का है! जहां पर कल रात 11:00 बजे अंजू देवी नामक महिला की गर्दन में गोली लगी! जानकारी मिलने के बाद समय पुर बादली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि सामने वाले घर में कुआं पूजन का फंक्शन था |
जिसमें बाहर गली में डीजे में ढोल बज रहे थे उसी दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग की जा रही थी! जिसके चलते एक गोली महिला को जा लगी। घायल महिला अंजू को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है! क्योंकि महिला 8 महीने की गर्भवती थी जिसकी वजह से उनका गर्भपात भी हो गया।
गोली चलाने वाले सभी व्यक्ति वहां से फरार हो गए! फिलहाल समय पुर बादली थाना पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
p24news