फिर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध, अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी

हरियाणा को यूपी-उत्तराखंड और हिमाचल से जोड़ने वाला कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे काफी समय से जर्जर हालत में है।निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से रादौर के बुबका रोड के दुकानदार एक बार फिर आक्रोशित हो गये और दुकानदारों ने आंशिक रूप से सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की |

फिर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध, अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी

||Radaur || Kartik Bhardwaj || फिर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध, अनिश्चितकाल के लिए हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी | हरियाणा को यूपी-उत्तराखंड और हिमाचल से जोड़ने वाला कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे काफी समय से जर्जर हालत में है।निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से रादौर के बुबका रोड के दुकानदार एक बार फिर आक्रोशित हो गये और दुकानदारों ने आंशिक रूप से सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की | इस मौके पर मंगलवार तक इस सड़क का काम शुरू नहीं होने पर दुकानदारों ने बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए सड़क जाम करने की चेतावनी दी है |

 धरने का नेतृत्व कर रहे उद्योग व्यापार मंडल रादौर के अध्यक्ष अमित कांबोज ने कहा कि इस जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासन कई बार आश्वासन दे चुका है, लेकिन आज तक इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया | उन्होंने कहा कि टूटी सड़क के कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं और उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है | उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार तक प्रशासन इस सड़क के निर्माण को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं करता है तो बुधवार से दुकानदार अन्य संगठनों के साथ मिलकर इस सड़क को अनिश्चितकाल के लिए जाम करने पर मजबूर होंगे | 

कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी कई साल पहले कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे को फोर लेन करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस सड़क को फोर लेन करना तो दूर मरम्मत का काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है | इस सड़क पर कुछ माह पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर सामग्री डाली गई थी, जिसे कई जगह से उखाड़ दिया गया है।ऐसे में अब एक बार फिर बुबका चौक के दुकानदारों सहित कई संगठनों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है | खैर अब देखना होगा कि इस बदहाल सड़क की हालत कब तक सुधरती है।