गुरुग्राम- प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

साइबर सिटी के पालम विहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर की गई हत्या के मुख्य आरोपी को क्राइम यूनिट पालम विहार ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर गुरुग्राम पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

गुरुग्राम- प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

|| Gurugram || Aditya Kumar || साइबर सिटी के पालम विहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर की गई हत्या के मुख्य आरोपी को क्राइम यूनिट पालम विहार ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोप पर गुरुग्राम पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी मृतक की पत्नी का प्रेमी है और वारदात को अंजाम देने के बाद वह दक्षिण भारत समेत नेपाल में छिपता फिर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्टल, 239 ग्राम ज्वेलरी व कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में कुछ अहम खुलासे किए हैं।


एसीपी क्राइम ब्रांच प्रीतपाल सिंह ने बताया कि, वारदात 30 अक्टूबर 2022 को पालम विहार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया था| जब एक निर्माणाधीन मकान में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही थी, लेकिन मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की पत्नी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि आरोपी बबलू खान से उसकी पहचान अपनी नौकरानी के जरिए हुई थी। दोनों ने प्रॉपर्टी की लालच में इस पूरे वारदात की साजिश रची और बबलू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्विफ्ट गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी गिरफ्तारी के लिए नेपाल और दक्षिण भारत में छिप रहा था। अभी आरोपी उत्तर प्रदेश में था। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया और प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गुड़गांव आई। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल व 239 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी व दस्तावेज बरामद की है। आरोपी ने बताया कि उसके साथ एक अन्य आरोपी भी वारदात में संलिप्त था।

फिलहाल पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी से मिले दस्तावेज उसी स्विफ्ट कार के हैं जो वारदात में प्रयुक्त की गई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान आरोपी से कुछ अन्य खुलासे हो सकते हैं।