भिवानी, नगर परिषद ने एक बार फिर शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कदम बढ़ाया है।पीआईडी के स्वयं सत्यापन के लिए नगरपरिषद द्वारा कैंप लगाए गए तथा आगे भी हर वार्ड में कैंप लगाकर त्रुटियों को दुरुस्त किया जाएगा।जिसकी शुरुआत सेक्टर 13 के कम्युनिटी सेंटर से हो चुकी है।कैम्प में काफी लोग अपनी प्रॉपर्टी आईडी लेकर पहुंचे।
बता दें कि सेक्टर 13 की कमेटी सेंटर में एक विशेष शिविर लगाया जहां नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप पहुंचे और शिकायतों व व्यवस्थाओं का जायाजा लिया। नगर परिषद की ओर से पहले वार्ड स्तर पर कैंप लगाए गए थे, इसके बाद भी लोगों की शिकायत थी कि उनकी पीआईडी में त्रुटियां हैं ।किसी के नाम में गलती है तो किसी की जगह कम है, या ज्यादा दिखा रखी है। इसी के मद्देनजर अब नगर परिषद की ओर से वार्ड स्तर पर फिर से कैंप लगाया गया। जिसमें काफी वार्ड एक के निवासी स्वयं सत्यापन के लिए पहुंचे और त्रुटियों को दुरुस्त करवाया।
इस मौके पर चैयरपर्सन प्रतिनिधि ने बताया कि शिविर में जिस भी व्यक्ति की संपत्ति के नाम व अन्य तथ्यों में कोई भी किसी भी प्रकार की त्रुटि को कैम्प के जरिए तत्काल दूर करवाया गया, ताकि भविष्य में किसी तरह की प्रोपर्टी के नाम व अन्य तथ्यों में कोई छेड़खानी न हो पाए। नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी मालिक के सभी दस्तावेजों के साथ उनक़ी पीआईडी का स्वयं सत्यापन कराकर उसे दुरुस्त किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आगे हर वार्ड में कैम्प लगाए जाएंगे।