बढ़ती गर्मी के साथ बिमारीयों का खतरा भी बढ़ा

जैसे जैसे मौसम बदलता है और गर्मी बढ़ने लगती है वैसे वैसे बिमारियों का भी बढ़ने का खतरा होने लगता है । अप्रैल के महीने में ही अम्बाला का तापमान 40 डिग्री पहुँचने के बाद अम्बाला के सिविल हस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। गर्मी के मौसम में अनेक प्रकार की बीमारियां पनपने लगती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी बीमारियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए है लेकिन फिर भी लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के तहत सावधानी बरतना जरूरी है ।

||Delhi||Nancy Kaushik||जैसे जैसे मौसम बदलता है और गर्मी बढ़ने लगती है वैसे वैसे बिमारियों का भी बढ़ने का खतरा होने लगता है । अप्रैल के महीने में ही अम्बाला का तापमान 40 डिग्री पहुँचने के बाद अम्बाला के सिविल हस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। गर्मी के मौसम में अनेक प्रकार की बीमारियां पनपने लगती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी बीमारियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए है लेकिन फिर भी लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के तहत सावधानी बरतना जरूरी है ।
जैसे ही गर्मी का मौसम आता है वैसे ही अनेक प्रकार की बीमारियां पनपने लगती है ! बता दें की पुरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी है ! बात अगर अम्बाला की करे तो अम्बाला का तापमान अप्रैल महीने में ही 40 डिग्री क्रॉस कर गया है ! भीषण गर्मी के कारण अम्बाला के नागरिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है ! इसी की जानकारी लेने जब हमारी टीम नागरिक अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. चित्रा से मिली तो उन्होंने बताया कि जैसे जैसे मौसम बदलता है वैसे वैसे उसका हज़ार हमारे शरीर पर भी पढता है !  उन्होंने बताया की जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे वैसे गर्मी से जुडी बीमारियां आने लगेंगी ! उन्होंने कहा की जैसे अभी कटाई का सीजन चल रहा है ! जिन लोगों को साँस की बीमारी है उन लोगों को धूल के कण से एलर्जी व सांस की बीमारी का खतरा रहता है ! वहीँ उन्होंने कहा की इस मौसम में हमारे पास साँस से संबंधित मरीज थोड़े से बढ़ जाते है ! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि OPD में जो मरीज आते है उनको हमारी तरफ से जागरूक भी किया जाता है कि किस तरह से वो इन बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं।
वहीं उन्होंने कहा की गर्मी में अपने आप को ढक कर चलें और पानी अपने साथ लेकर चलें ! उन्होंने कहा की बाहर का खाना मत खाएं क्यूंकि गर्मी में खाना ख़राब हो जाता है ! उन्होंने कहा घर का बना ही खाना खाएं ! उन्होंने बताया की तरल पदार्थ व फ्रूट खाएं ! वहीं उन्होंने कहा की अगर आपको गन्ने का जूस व् नींबू पानी बाहर से पीना है तो इस जिच का ख्याल रखें कि वहां पर गंदगी न हो ! वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा की स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तो हमेशा ही रहती है ! उन्होंने कहा की जैसे जैसे मरीज बढ़ते है तो उसी हिसाब से  त्यारियां भी करते है ! उन्होंने कहा की अब जैसे जैसे कोविड के केस बढे वैसे ही हमने तैयारियां की ! उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों की सुविधा का ध्यान रखा गया है ! हालंकि बढ़ते कोरोना के केसों के चलते भी अम्बाला कैंट नागरिक हस्पताल का स्टाफ बिना मास्क के नजर आया जबकि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश दे रखे है की कोई भी मेडिकल स्टाफ बिना मास्क के काम नहीं करेगा।