आम लोगों का गर्मी में नींबू पानी पीना भी हुआ मुश्किल

जैसे जैसे गर्मी अपने शबाब पर आने लगी है, वैसे ही लोगों का रुख पेय पदार्थों की और बढ़ रहा है, लेकिन मार्किट में नींबू के भाव बढ़ने से अब आम लोगों का नीम्बू पानी पीना भी मुश्किल हो गया है।

||Delhi||Nancy Kaushik||जैसे जैसे गर्मी अपने शबाब पर आने लगी है, वैसे ही लोगों का रुख पेय पदार्थों की और बढ़ रहा है, लेकिन मार्किट में नींबू के भाव बढ़ने से अब आम लोगों का नीम्बू पानी पीना भी मुश्किल हो गया है। बात रादौर की ही करें तो यहाँ नीम्बू 120 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है की इस समय नींबू की क्वालिटी अच्छी न होने और भाव ज्यादा होने से इस वक्त इसकी बिक्री भी प्रभावित हो रही है। 
सूरज की तपिश बढऩे से दोपहर को सडक़ें सूनी तो बाजारों से रौनक गायब होने लगी है। ऐसे में गर्मी में प्यास से लोग अपना गला तर करने के लिए पेय पदार्थो का सेवन कर रहे है। चिकित्सक भी लोगों से लू और गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थो के सेवन की सलाह दे रहे है। लेकिन मार्केट में नींबू के भाव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा रखा है। सब्जी की दूकान करने वाले नरेश कुमार ने बताया कि इस साल शुरुआत में ही नीम्बू के भाव बढ़ने के कारण जहाँ इसकी बिक्री प्रभावित हो रही है, वही आगे गर्मी और बढ़ने से इसके भाव और बढ़ंगे। वही उन्होंने बताया कि इस समय नींबू के रेट ज्यादा है और क्वालिटी भी इतनी अच्छी नहीं है, जिस कारण इसकी बिक्री कम है। वही एक स्थानीय निवासी योगेश गुप्ता ने कहा कि महंगाई ज्यादा होने से अब आम आदमी को नींबू पानी पीना भी मुश्किल हो गया है, ऐसे में सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।