राजीव गाँधी पंचायती राज सगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील पवार ने कहा की 25 से 30 गांव में बहुत भारी ओलावर्ष्टि हुई है जिससे की किसानो भारी नुकसान हुआ इंद्री एसडीएम को फसल ख़राब के मुआवजा को लेकर ज्ञापन सौंपा कर मांग की किसानो की फसल की गिरदावरी करवाकर तुरंत प्रभाव से उनको जो उचित मुआवजा बनता है उनको तुरंत दिया जाये ताकि उनके हुए नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने कहा की इंद्री क्षेत्र में पहले फसल बेमौसमी बरसात से ख़राब हुई थी लेकिन सरकार के द्वारा किसानो मुआवजा नहीं दिया गया था। सरकार किसानो के साथ भेदभाव न करके निष्पक्ष जाँच करके किसानो को मुआवजा दे।
एसडीएम अशोक कुमार ने कहा बेमौसमी बरसात तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान होने की रिपोर्ट क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान सीधे दर्ज करवाएं। सभी पटवारियों को दिशानिर्देश दे दिए गए है सभी पटवारी मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे है। ताकि जिन किसानो की फसल ख़राब हुई है उनको उचित मुआवजा दिया जा सके।