हल्द्वानी में हिंसा के बाद स्थितियां हो रही है सामान्य, कर्फ्यू में दिया जा रहा है ढील

उत्तराखंड़ के हल्द्वानी में अवैध रूप से बने मदरसे और धार्मिक स्थल को हटाने के कारण हिंसा की खबरें सामने आई थी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गयी थी और कुछ लोग घायल हो गये थे। जिसके बाद प्रशासन ने हल्द्वानी और आस-पास के इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। मौजूदा हालात में सुधार को देखते हुए कर्फ्यू में ढील दिया जा रहा है।

कर्फ्यू में ढील की जानकारी देते हुए एडीजी लॉ एंड आर्डर एपी अंशुमान ने बताया की हल्द्वानी के कुछ इलाको से कर्फ्यू हटाया जा रहा है। एडीजी ने ये भी जानकारी दी की इस हिंसा को लेकर पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज किये है।
जिसमें 16 लोग नामजद किये गये है और 5 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है और अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को हल्दावानी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जब पुलिस और नगर निगम की टीम अवैध निर्माण को हटाने गयी तो इस कार्यवाही से नाराज लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में लगभग 100 पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। इस मामले में सीएम धामी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ले रही है।
रिपोर्टस के मुताबिक जी समय ये घटना हुई उस समय वहां मौजूद थे उस दौरान उनके पास हेलमेट और विंड शील्ड जैसी उपकरणों का अभाव था। जिसके कारण पुलिसकर्मियों को चोटे आयीं थी। लेकिन इस घटना के स्थिति सामान्य हो रही है जिसके कारण अभी कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढ़ील दी जा रही है।