जोहड़ में अज्ञात शव मिलने से गांव में दहशत

इंद्री के गांव भादसों स्थित जोहड़ में अज्ञात शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

||Delhi||Nancy Kaushik||इंद्री के गांव भादसों स्थित जोहड़ में अज्ञात शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हांलाकि पास के ही गांव खेड़ी जाटान स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिको ने मृतक की पहचान श्रमिक काला के रूप में की है। लेकिन पुलिस पुख्ता जानकारी के अभाव मे शव की शिनाख्त नहीं होने की बात कह रही है।  मृतक काला (करीब 50) शराब पीने का आदि था। ईद पर उसने काफी शराब पी रखी थी। 


जाँच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया की भादसो के जोहड़ में एक 50 वर्षीय शव गली सड़ी हालत में बरामद किया गया जिसके शव को जोहड़ से बहार निकाल कर करनाल के कल्पना चावला में पास्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी मिली हे यह व्यक्ति शराब का आदि बताया जा रहा है पुलिस मामले की जाँच कर रही हे