||Delhi||Nancy Kaushik||आज पूरे देश में गंगा दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यमुनानगर के रादौर की पश्चिमी यमुनानहर के पक्का घाट पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ जुटी हुई है। माना जाता है की आज के ही दिन गंगा धरती पर अवतरित हुई थी, इसी को लेकर आज का दिन गंगा दशहरे के रूप में मनाया जाता है।
गंगा मुक्ति अभियान से जुड़े और अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि आज के दिन कोई भी प्राणी अगर गंगा जी का स्पर्श मात्र भी कर लेता है, तो उसे जन्म जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है। वही उन्होंने कहा कि समय समय पर संतों व सरकार द्वारा गंगा को निर्मल किये जाने के अभियान चलाए जा रहे है।लेकिन जब तक आम जनता में जागृति नहीं होगी तब तक गंगा को निर्मल किये जाने का अभियान सफल नहीं हो सकता है। उनके द्वारा भी 2004 से गंगा मुक्ति अभियान के माध्यम से गंगा को निर्मल किये जाने को लेकर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस संबंध में उनका एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से भी मिला था। उन्होंने कहा कि जब तक हम सभी अपनी पूजनीय नदियों को निर्मल रखने की और कोई कदम नहीं उठाएंगे तब तक हमारी इनके प्रति की जा पूजा अर्चना सार्थक नहीं हो सकती।