अतीक की बेशुमार दौलत का वारिस कौन?
अतीक के मरने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अब अतीक की बेशुमार दौलत किसके हिस्से आएगी। आपको बता दे कि अतीक अहमद की संपत्ति प्रयागराज से लेकर दिल्ली - मुम्बई तक फैली है।

||Delhi||Nancy Kaushik||अतीक के मरने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अब अतीक की बेशुमार दौलत किसके हिस्से आएगी। आपको बता दे कि अतीक अहमद की संपत्ति प्रयागराज से लेकर दिल्ली - मुम्बई तक फैली है।
2017 के बाद जब यूपी पुलिस ने अतीक की अवैध तरीकों से कमाई गई संपत्ति के बारे में जांच की तो देखते ही देखते आँकड़ा 1200 करोड़ पार कर गया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अतीक ने अपने रसूख से कई करोड़ की संपत्ति खड़ी कर रखी थी, लेकिन उस संपत्ति को इस्तेमाल करने वाला अब कोई नजर नहीं आ रहा, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अतीक का एक बेटा एनकाउंटर में मारा जा चुका है वही दो बेटे उमर और अली जेल में है जबकि दो नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह में है। अतीक की पत्नी शाइस्ता 50000 की इनामी होने के कारण फरार है।
अब सवाल यह है कि अतीक के जाने के बाद क्या उसके बाकी बचे परिवार को यह संपत्ति नसीब हो पाएगी या सरकार इस संपत्ति को जब्त कर लेगी?
p24news