अंबाला में मंदिर का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है।

अंबाला के गांव नन्यौला में देवी मंदिर परिसर में लेंटर के नीचे दबने से 2 युवतियों की मौत हो गई तो एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। तीनों युवतियां पंजाब के गांव तासलपुर की रहने वाली थीं। तीनों पार्लर का फॉर्म भरने नान्योला गई थी और वापसी में बस का इंतजार करते वक्त ये हादसा हो गया।

 अंबाला में मंदिर का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हरियाणा के परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल के पैतृक गांव नन्यौला के देवी मंदिर परिसर में लेंटर के नीचे दबने से 2 युवतियों की मौत हो गई तो एक गंभीर रूप से घायल है। जबकि, एक युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद नन्यौला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों युवती पंजाब के गांव तासलपुर की रहने वाली है। ज्यादा जानकारी देते हुए SHO ऋषिपाल ने बताया की पंजाब के तसलपुर की रहने वाली 3 युवतियां जिनकी पहचान मनीषा , परमिंदर , सिमरन के रूप में हुई है ये तीनों कम्युनिटी सेंटर में पार्लर का फॉर्म भरने आई थी इसके बाद बस की इंतजार में मंदिर में छज्जे के नीचे खड़ी थी और अचानक छज्जा गिर गया जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीसरी घायल है।
ज्यादा जानकारी देते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर विकास शर्मा ने बताया की उनके पास एक पेशेंट आया था जिसके ऊपर छत गिरने की बात कही जा रही है, लड़की का नाम सिमरन है और जब वे क्लीनिक आई थी तो उसके मुंह से खून निकल रहा था सिर पर चोट थी फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।