अंबाला शहर के जगाधरी गेट से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौंक तक निकली गई कैंडल मार्च

अंबाला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह उतरी जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में आए शहर के जगाधरी गेट से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक निकली कैंडल मार्च।

||Delhi||Nancy Kaushik||अंबाला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह उतरी जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में आए शहर के जगाधरी गेट से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक निकली कैंडल मार्च। किसान बोले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौंक पर खड़े होकर बोले अब बेटियों को भाजपा से बचाने की जरूरत है , अगर जल्द ही बृजभूषण की गिरफ्तारी न हुई तो किसान आंदोलन की तर्ज पर इस आंदोलन को भी तेजी से चलाएंगे।
पिछले काफी समय से जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है खिलाड़ी लगातार यह मांग कर रहे हैं कि बृजभूषण की गिरफ्तारी हो पर लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई ! वही आज अंबाला में किसान यूनियन भी खिलाड़ियों के समर्थन में उतर गई !! धरने पर बैठी बेटियों के हित में आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के द्वारा शहर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक कैंडल मार्च निकाली गई ! इस दौरान  बातचीत करते हुए किसानों ने कहा कि जब तक सरकार बेटियों को न्याय नहीं देती और बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक वे खिलाड़ियों के साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को भी किसान आंदोलन की तर्ज पर तेजी से चलाएंगे।