अंबाला में इन दिनो आग उगलती गर्मी के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है
अंबाला में इन दिनो आग उगलती गर्मी के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, भीषण गर्मी का असर अब हर जगह देखने को मिल रहा है। बाजार सुने पड़े है, लोग अपने घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे है,तो वही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लग गई है। गर्मी से बचाव के लिए लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों में पूरा दिन पंखे कूलर और एसी चलाए रखते है। जिसकी वजह से बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई है। आंकड़ों की बात करे तो अंबाला में बिजली खपत इन दिनों पिछले साल के मुकाबले 40% ज्यादा है। हर रोज बिजली की खपत 95 लाख यूनिट पार कर रही है।

अंबाल में बिजली खपत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच रही है। बीते कई सालों के मुकाबले इस साल गर्मी जल्दी और ज्यादा पड़ने की वजह से बिजली की खपत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। बिजली विभाग के एक्सईएन सुखबीर सिंह ने बताया की बढ़ते तापमान को देखते हुए विभाग पूरे तरीके से अलर्ट है। सीजन से पहले ज्यादा लोड वाले एरिया में एक्स्ट्रा ट्रांसफार्मर रखे गए थे और अभी तक किसी इलाके में बिजली को लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग से पावर कट लगाने के कोई आदेश नहीं आए है, क्योंकि विभाग के पास पर्याप्त बिजली सप्लाई मौजूद है। अंबाला में कई जगह पेड़ गिरने की वजह से कुछ घंटे लाइट बाधित रही थी। जिसे कुछ ही घंटे बाद दुरुस्त कर दिया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला में हर रोज 90 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत हो रही है। वहीं बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने अपने गुप्तचर एक्टिव कर दिए है जल्द ही बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
p24news