महिला कांग्रेस घर घर जाकर महिलाओं से उनकी उम्मीदें जानेंगी और उन उम्मीदों को कांग्रेस अपने घोषणापत्र में करेगी शामिल
सुष्मिता देब ने महिला कांग्रेस को हरियाणा में महिलाओं के बीच जाकर उनकी उम्मीदें और समस्यायें जानने को भी कहा है। जिस पर अमल करते हुये हरियाणा महिला कांग्रेस ने एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक पूरे हरियाणा में गांव और शहर में महिला वोटरों के पास जाकर उनसे सरकार से उनकी उम्मीदे जानी जायेगी और उन उम्मीदों को कांग्रेस के घोषणापत्र में भी जगह दी जायेगी।

जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुये देब ने कहा कि हरियाणा के नेता भले ही एक दूसरे को ना मानते हों लेकिन सोनिया गांधी को सभी मानते हैं और सोनिया गांधी नेताओं की इस समस्या का समाधान जरूर निकाल लेंगी।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देब ने हरियाणा को बलात्कार और महिला अपराध की राजधानी भी बताया है। उन्होंने कहा कि महिला विकास, सषक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर हरियाणा को 10 में से जीरों नम्बर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन आर्शिवाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से महिला कांग्रेस काला झंडा दिखाकर महिलाओं को लेकर सवाल भी पूछेगी।
सुष्मिता देब ने महिला कांग्रेस को हरियाणा में महिलाओं के बीच जाकर उनकी उम्मीदें और समस्यायें जानने को भी कहा है। जिस पर अमल करते हुये हरियाणा महिला कांग्रेस ने एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक पूरे हरियाणा में गांव और शहर में महिला वोटरों के पास जाकर उनसे सरकार से उनकी उम्मीदे जानी जायेगी और उन उम्मीदों को कांग्रेस के घोषणापत्र में भी जगह दी जायेगी। इसके लिये महिला कांग्रेस एक फॉर्म भी तैयार करवा रही है जिसमें महिला का नाम, पता और उसका वोटर क्रमॉंक भी पूछा जायेगा।
p24news