अब फिर से अपने घर लौटेंगे कश्मीरी पंडित... ?

कश्मीरी पंडितों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही हैं। लोग जश्न में डूबे हुए हैं और अब इस असंभव से लग रहे काम को संभव करने वाले सरकार से बस इतना ही उम्मीद लगा रहें हैं कि सरकार उन्हे वापस कश्मीर मे अपने घर मे पुनर्स्थापित होने में मदद करेगी । दिल्ली में वो सरकार के इस कदम का तहे दिल से स्वागत करते नजर आए ।

अब फिर से अपने घर लौटेंगे कश्मीरी पंडित... ?

जैसे ही आज लद्दाख को कहसमीर से अलग कर के दोनों को केंद्रशासिर राज्य बनाया गया और वहां से धारा 370 को खत्म किया गया इसके बाद दिल्ली में रहने वाले कश्मीरी पंडित काफी संतुष्ट नजर आए । कश्मीरी पंडितों ने कहा कि वह सुबह से टीवी देख रहे हैं पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और उन्हें यह बेहद अच्छा लगा और उन्हें बहुत जरूरी कदम बताया।  कश्मीरी पंडितों का कहना है कि वे अपने पुराने घरों में लौटना चाहते हैं और उन घरों को तलाश कर उनमें दोबारा बसना चाहते हैं।

साथ ही अब दूसरे लोग भी वहां पर प्रॉपर्टी ले पाएंगे जो उनके लिए  सेफ होगा।  जरूरत है सरकार उनकी उन घरों को तलाशने में दोबारा मदद करें और वह घाटी में दोबारा जाना चाहते हैं । कश्मीरी पंडितों ने कहा कि वहां की हमारी बेटियां पाकिस्तान में शादियां करती थी और उनके पास दोहरी नागरिकता होती थी यदि वही बेटियां हमारे भारत के किसी दूसरे हिस्से में शादी करती तो उसकी कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी ।

अब हमारी कश्मीर की बेटियां भारत में शादी कर पाएगी। पूरा भारत एक हो गया इसे बेहद खुश है।  अगला कदम होगा कि हम कश्मीरी पंडित दोबारा से कश्मीर में जाकर बसेंगे साथ में दूसरे लोग भी वहां पर जाकर रहेंगे जो बेहद अच्छा होगा।  इससे कश्मीर में अब उद्योग लगेंगे सभी को रोजगार मिलेंगे । पर्यटन भी बढ़ेगा इसलिए वहां आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । लोगों के लिए बेहद अच्छा कदम है, जनता का फर्ज बनता है कि वह इस कदम का स्वागत करें क्योंकि यह जनता के हित में है।