फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव पारी जानो ने ससुराल वालो पर लगया हत्या का आरोप 

मृतका के पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी का पति हरियाणा पुलिस में झज्जर तैनात है। देर रात उसकी बेटी की पति से झगड़ा भी हुआ था और सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर घर छोड़कर फरार हो गया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी का अपने पति से अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कारण उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। वहीं डीएसपी शमशेर दहिया मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव पारी जानो ने ससुराल वालो पर लगया हत्या का आरोप 

चरखी दादरी : दादरी शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मृतका के पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुएससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में एक विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटककर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसी दौरान मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच की। मृतका के पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी का पति हरियाणा पुलिस में झज्जर तैनात है। देर रात उसकी बेटी की पति से झगड़ा भी हुआ था और सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर घर छोड़कर फरार हो गया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी का अपने पति से अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कारण उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। वहीं डीएसपी शमशेर दहिया मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।