दिल्ली डुबाने आ रहा हैं हथिनी कुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी का सैलाब, यमुना से लगे गांवों में हाई-अलर्ट...

पहाड़ों में पिछले कई दिनों से हो रही अत्याधिक बरसात के कारण हथिनी कुंड बैराज से करीब आठ लाख से ज्यादा पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में बाढ़ के हालात बन गए। इतनी मात्रा में यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के साथ लगते इंद्री के दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है ।

दिल्ली डुबाने आ रहा हैं हथिनी कुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी का सैलाब, यमुना से लगे गांवों में हाई-अलर्ट...

इंद्री,(मेनपाल)।। पहाड़ों में पिछले कई दिनों से हो रही अत्याधिक बरसात के कारण हथिनी कुंड बैराज से करीब आठ लाख  से ज्यादा पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में बाढ़ के हालात बन गए । इतनी मात्रा में यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के साथ लगते इंद्री के दर्जनों  गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जहां प्रशासन सतर्क हो गया है । वहीं यमुना नदी से लगते क्षेत्र के जनता भयभीत है लोग यमुना नदी में आ रहे जबरदस्त लहरों युक्त उफान को देखकर डरे हुए हैं। यमुना नदी में अधिक पानी के कारण पानी आसपास के क्षेत्र से होता हुआ रहस्य क्षेत्रों की तरफ बढ़ने लगा बाढ़ के पानी से होने वाले कहर को देखकर जहां प्रशासन गांवों में मुनादी कराने तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपीले करने की मुनादी करने के दावे कर रहा है वही जनता प्रशासन द्वारा उन्हें कोई हिदायतें ना देने तथा किसी किस्म की राहत ना पहुंचाने के आरोप लगा रही है लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि प्रशासन व सत्ता से नेता केवल बाढ़ के समय ही उन्हें झूठे आश्वासन देकर चले जाते हैं उसके बाद मुड़कर उनकी तरफ कोई नहीं देखता।

क्षेत्र के ग्रामीण शाहिद अब्बास ताहिर अब्बास अली अब्बास लखविंदर सिंह और कई ग्रामीणों ने बताया कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में तबाही की स्थिति पैदा हो गई है इन लोगों ने बताया कि यमुना नदी में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार जितनी अधिक मात्रा में यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है उससे क्षेत्र में भारी तबाही हो रही है लोगों ने यह भी बताया की प्रशासन में बाढ़ से बचने के लिए लोगों को पूर्व सूचना नहीं दी लोगों का आरोप है कि यमुना की क्रॉप लीला का कहर क्षेत्र के जनता की खून पसीने की कमाई रूपी फसलों को बर्बाद करने पर उतारू है ।

एसडीएम सुमित सिहाग ने बताया कि यमुना नदी में पहाड़ों से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं तथा क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से बचाव के इंतजाम करने की हिदायतें दी जा रही हैं संबंधित विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दे दिए गए हैं दोपहर में हुई बातचीत मैं उन्होंने बताया कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से 600000 प्लस पानी छोड़ दिया गया है जिस कारण यमुना नदी क्षेत्र में बाढ़ की हालात पैदा हो गए हैं उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जनता की जान माल की सुरक्षा की व्यवस्था में मुस्तैद है