चरखी दादरी : जजपा व कांग्रेस पार्टी अपनी हाशिये पर जाएगी, इनेलो फिर से उभरते हुए सरकार बनाएगी ....
सिर्फ पैसा कमाने में लगे हैं। वहीं कहा कि जिस दिन भूपेंद्र हुड्डा जेल चले जाएंगे, उसी दिन से कांग्रेस का हाल बेहाल हो जाएगा। ऐसे में लोगों के समक्ष सिर्फ इनेलो ही ऐसी पार्टी बनेगी जो प्रदेश की खुशहाली के लिए सरकार बनाएगी। अभय ने कहा कि जिन लोगों ने हमेशा इनेलो का विरोध किया, उन्हीं लोगों को जजपा ने टिकट दिया। आज ऐसा हाल है कि जजपा के विधायक समय से पहले भाग जाएंगे, अकेला दुष्यंत ही बचेगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान वे अकेले की कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे।
चरखी दादरी। इनेलो के प्रधान महासचिव व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने हमेशा इनेलो का विरोध किया, उन्हीं लोगों को जजपा ने टिकट दिया। जजपा के विधायक समय से पहले भाग जाएंगे, अकेला दुष्यंत ही बचेगा। बंशीलाल की पार्टी का जैसा हाल हुआ था, वैसा ही जजपा का होगा। जजपा वालों को कार्यकत्र्ताओं से मतलब नहीं बल्कि पैसे कमाना ही इनका लक्ष्य है। आने वाले समय में इनेलो का ग्राफ बढ़ेगा और जो गए थे वे वापिस इनेलो में वापिस आएंगे।अभय चौटाला कस्बा बाढड़ा में कार्यकत्र्ताओं की मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला व जिलाध्यक्ष विजय पंचगाव भी साथ थे। मीटिंग में अभय ने कार्यकत्र्ताओं को नये सदस्य जोडऩे व पार्टी के लिए मेहनत करने वालों को पदाधिकारी बनाने की बात कही। साथ ही कहा कि वे हलका स्तर पर कार्यकत्र्ता मीटिंग कर नये सदस्यों को जोड़ रहे हैं। देवीलाल जयंती पर 25 सितम्बर को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाएंगे। अभय ने कहा कि जो लोग स्वार्थ में आकर इनेलो छोड़कर चले गए थे, आज वो मायूस हैं। उनको समझ आ गया है कि उन्होंने बेखूफी की है। उन्होंने कहा कि देवीलाल के नाम पर वोट मांगने वाले आज उनका नाम तक भूल गए है।
देवीलाल के नाम के पत्थर हटाने पर जिन लोगों ने भाजपा का विरोध किया था, आज वे ही भाजपा की गोद में बैठे हैं। इनको कार्यकत्र्ताओं से कोई मतलब नहीं, सिर्फ पैसा कमाने में लगे हैं। वहीं कहा कि जिस दिन भूपेंद्र हुड्डा जेल चले जाएंगे, उसी दिन से कांग्रेस का हाल बेहाल हो जाएगा। ऐसे में लोगों के समक्ष सिर्फ इनेलो ही ऐसी पार्टी बनेगी जो प्रदेश की खुशहाली के लिए सरकार बनाएगी। अभय ने कहा कि जिन लोगों ने हमेशा इनेलो का विरोध किया, उन्हीं लोगों को जजपा ने टिकट दिया। आज ऐसा हाल है कि जजपा के विधायक समय से पहले भाग जाएंगे, अकेला दुष्यंत ही बचेगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान वे अकेले की कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे।
p24news