अंबाला छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने लाइन में लगकर डाला वोट  

हमारी सरकार साफ सुथरी सरकार है और हमने पारदर्शिता से काम के साथ चहुमुखी विकास किया है। इसीलिए आज चारों तरफ भाजपा की आंधी चल रही है और लोग दूर दूर से आ कर भाजपा को वोट कर रहे हैं।

अंबाला छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने लाइन में लगकर डाला वोट  

 अंबाला छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने डाला अपना वोट। शास्त्री कालोनी के बूथ नम्बर 122 में डाला वोट। विज ने वोटो की लाइन में खड़े होने के बाद अपना वोट डाला। विजय का निशान बनाकर जताई खुशी। विज ने चाबी के निशान पर एतराज जताते कहा कि ये हारे ओर जमानत जब्त प्रत्याशी के निशान को हटाना चाहिए था।छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज 9 बजकर 10 मिनट पर शास्त्री कालोनी स्थित अपने बूथ नम्बर-122 पर आए और वोट डालने वालों की लाइन में अपनी बारी का इंतजार करने लगी। जब उनकी बारी आई तब अनिल विज ने अपना वोट कास्ट किया। विज ने वोटिंग हाल में बने चाबी के निशान को देखकर चुनाव अधिकारी को एतराज जताया। उन्होंने कहा कि इसे हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा ये हारे हुए और जमानत जब्त पार्टी का निशान है। इसको ढका जाना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए विज ने कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है वे दोबारा भाजपा सरकार बनाने चाहते है। उसरी पार्टियों को देख चुके हैं। विज ने कहा कि हूड्डा सरकार में कई भरष्टाचार के के मामले उजागर हुए हैं वो कब जेल में चला जाये पता नही।दूसरा चौटाला सरकार अलग अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों का एक ही डीएनए है वो भी भ्रष्टाचार भी लिप्त हैं तो जनता भ्रष्टाचारियों को सत्ता नही सौपना चाहती। हमारी सरकार साफ सुथरी सरकार है और हमने पारदर्शिता से काम के साथ चहुमुखी विकास किया है। इसीलिए आज चारों तरफ भाजपा की आंधी चल रही है और लोग दूर दूर से आ कर भाजपा को वोट कर रहे हैं।