अंबाला में नगर निगम की हाउस की मीटिंग शुरू होने से पहले क्यों हुआ हंगामा ?

अंबाला में नगर निगम की हाउस की मीटिंग शुरू होने से पहले हंगामा हो गया। वार्ड नंबर 10 से पार्षद मिथुन वर्मा ने माइक बंद करने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आगे से मुंह पर टेप लगाकर आएंगे। पार्षद ने कहा कि जब माइक ठीक नहीं करवा सकते हो जनता के काम क्या करोगे ? इस पर DMC ने कहा कि बेवजह टाइम बर्बाद ना करें।मेयर शक्ति रानी शर्मा द्वारा एक घंटे की देरी से मीटिंग शुरू हुई।

अंबाला में नगर निगम की हाउस की मीटिंग शुरू होने से पहले हंगामा हो गया। वार्ड नंबर 10 से पार्षद मिथुन वर्मा ने माइक बंद करने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आगे से मुंह पर टेप लगाकर आएंगे। पार्षद ने कहा कि जब माइक ठीक नहीं करवा सकते हो जनता के काम क्या करोगे ? इस पर DMC ने कहा कि बेवजह टाइम बर्बाद ना करें।मेयर शक्ति रानी शर्मा द्वारा एक घंटे की देरी से मीटिंग शुरू हुई। इस दौरान फिर पार्षद पुराने मुद्दों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को घेरते नजर आए। मीटिंग में जजपा नेता विवेक चौधरी के बोलने के विरोध में अपनी कुर्सी छोड़ नीचे जमीन पर बैठे वार्ड 4  पार्षद टोनी। जब एजेंडा पर बात शुरू हुई तो फिर हंगामा देखने को मिला और मीटिंग को स्थगित कर दिया गया।

अंबाला शहर की पंचायत भवन में आज नगर निगम की हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग की शुरुआत में ही माइक न चलने से गुस्साये पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया इसके बाद पार्षदों ने ऐलान किया जब तक माइक नहीं देंगे तो मीटिंग शुरू नहीं होगी। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने अगली बार तक माइक ठीक करने का आश्वासन दिया। मेयर शक्ति रानी शर्मा द्वारा एक घंटे की देरी से मीटिंग शुरू हुई। इस दौरान फिर पार्षद पुराने मुद्दों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को घेरते नजर आए। पार्षदों ने कहा कि 48 घंटे पहले पार्षदों को एजेंडे की कॉपी नहीं दी गई। DMC ने कहा कि यह इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। इस पर फिर बवाल खड़ा हो गया। पार्षद मिथुन, पार्षद मेघा, पार्षद विजय उर्फ टोनी ने कहा कि जब बाढ़ के दौरान लोग डूब रहे थे और पिछले दिनों डेंगू से लोग मर रहे थे तब क्यों नहीं मीटिंग बुलाई गई ? इस पर DMC दीपक ने पूरा दो टूक जवाब दिया। कहा कि मीटिंग करनी है तो करें, नहीं करनी तो वो भी बताएं। पार्षदों ने DMC के इस रवैये का भी विरोध जताया। मेयर ने कमिश्नर को DMC के खिलाफ कार्रवाई करने को बोला मीटिंग में जजपा नेता विवेक चौधरी के बोलने के विरोध में नीचे बैठे पार्षद टोनी।  मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी के पति एवं जजपा नेता विवेक चौधरी ने हाउस की मीटिंग में रेहड़ी फड़ी के लिए कमेटी गठित करने का सवाल उठाया। इस दौरान मेयर ने कहा कि आप मीटिंग में नहीं बोल सकते। इस दौरान काफी गहमा-गहमी हुई।

इसके पश्चात जजपा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी और उनकी पत्नी मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी मीटिंग का बहिष्कार करके वहां से चले गए। हालांकि, जाने से पहले पूजा चौधरी ने DMC दीपक से पूछा कि क्या कमेटी गठित की गई है ? कब चुनाव अधिकारी नियुक्त होगा ?, इस पर नगर निगम अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद जब एजेंडा पर बात शुरू हुई तो एक बार फिर से विवाद छिड़ गया और पार्षद ने मीटिंग का बहिष्कार किया जिसे देखते हुए मीटिंग अगली बार के लिए पोसपोंड कर दी गई। इसमें हजपा और भाजपा के पार्षद एक दूसरे के सामने दिखाई दिए और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया वही मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भी कहा की ये लोग पहले से तय करके आए थे की मीटिंग होने नहीं देंगे इसके बाद हर मुद्दे पर बहस शुरू हुई आखिर में मीटिंग को स्थगित करना पड़ा।