NO HOME NO VOTE के साथ बायर्स उतरे सड़कों पर माहिरा होम्स के निवेशकों ने किया हरेरा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

जैसे जैसे लोकसभा चुनावो की सरगर्मियां तेज होती जा रही है वैसे वैसे अब लोगो का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।ऐसा ही एक मामला हरेरा गुरुग्राम के बाहर देखने को मिला जब माहिरा होम्स प्रोजेक्ट के निवेशकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कारियो ने यहां तक कह डाला की NO HOME NO VOTE यानी जब तक उन्हें उनको घर नही मिलेगा तब तक वह किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे।

तस्वीरों में दिख रहे ये वो निवेशक है जो बिल्डर के सताए हुए है।दरअसल मामला सन 2018 का है जब इन निवेशकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत माहिरा होम्स बिल्डर के सेक्टर 68 स्थित प्रोजेक्ट में निवेश किया था।लेकिन 6 साल हो गए इनको अभी तक घर नहीं मिला है नतीजा ये रहा की इनके ऊपर EMI का बोझ,बच्चो की पढ़ाई का बोझ,बच्चे पालने का बोझ मंडरा रहा है।
आरोप है की माहिरा बिल्डर ने 2018 में इन निवेशकों को घर सजोने का सपना दिखाया था।1497 निवेशकों ने सेक्टर 68 स्थित प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया और इनसे इनकी मेहनत की कमाई को ले लिया गया जिसके बाद निवेशकों ने आरोप लगाया है की 300 करोड़ रुपए में से 100 करोड़ रुपए बिल्डर ने अपने निजी काम के लिए निकाल लिए।ऐसे में अभी तक न तो उन्हें उनका घर मिला है और दूसरी तरफ इन निवेशकों को बैंक वाले ईएमआई के लिए परेशान करते है।
निवेशकों के मुताबिक वह अधिकारियों के चक्कर काट काट के थक चुके है लेकिन अधिकारियों के कानो पर जू तक नही रेंग रही है।ऐसे में आज इन निवेशकों ने साफ कर दिया है की जब तक उन्हें उनका घर नही मिलेगा तब तक वह वोट नही देंगे।
गौरतलब रहे माहिरा होम्स के गुरुग्राम के अलग अलग सेक्टर्स में अफोर्डेबल प्रोजेक्ट है जिसमे सैकड़ो निवेशकों ने करोड़ो रूपये निवेश किया था जिसके बाद माहिरा होम्स ने सारा पैसा रेरा अकाउंट में जमा करवाया और इसके बाद माहिरा होम्स के फर्जीवाड़ा करते हुए प्रोजेक्ट के रेरा अकाउंट से ज्यादातर पैसा नियमोको ताक पर रख निजी अकाउंट में ट्रान्सफर करवाया और इसी मामले की तफ़्तीश में ईडी और अन्य जांच एजेंसी जुटी थी और इसी मामले ईडी सिकंदर छोकर को गिरफ्तार कर चुकी है।फिलहाल देखने वाली बात जरूर होगी की कब तक इन निवेशकों को इनका घर मिल पाता है।