यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर हुई माक ड्रिल, बाढ़ की स्थिति में कैसे करें बचाव

मॉक ड्रिल की प्रस्तुति को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि कैसे बाढ़ आने की आपात स्थिति में लोगों को बचाया जाता है। वीडियो में आपकोहथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में दो नाव नजर आ रही हैं।अचानक एक नाव में बैठे कुछ लोग नाव पलटने से पानी में गिर जाते हैं।फिर यह लोग कैसे बच कर निकलते हैं आप स्वयं देखें।इस तरह के हालात होने पर कैसे अपने आप को और दूसरों को बचाया जा सकता है।

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) || हथिनी कुंड बैराज पर एनडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल की गई। बाढ़ आने की स्थिति में और पानी में फंस जाने की स्थिति में कैसे करें बचाव। हर बार बाढ़ आने से कई जगह बहुत तबाही होती है और ऐसे में कई लोग पानी के बहाव में भी फस जाते हैं। जिन्हें अगर समय रहते बाहर निकाला जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है ऐसे ही आपात स्थिति से कैसे निपटा जाए इसको लेकर एनडीआरएफ के जवानों ने मॉक ड्रिल कर पूरी जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों को समझाया कि कैसे आपात स्थिति में खुद भी बच सकते हैं और दूसरों की भी जान बचा सकते हैं।

एनडीआरएफ द्वारा दी गई हथिनी कुंड बैराज पर मॉक ड्रिल की प्रस्तुति को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि कैसे बाढ़ आने की आपात स्थिति में लोगों को बचाया जाता है। वीडियो में आपकोहथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में दो नाव  नजर आ रही हैं।अचानक एक नाव में बैठे कुछ लोग नाव पलटने से पानी में गिर जाते हैं।फिर यह लोग कैसे बच कर निकलते हैं आप स्वयं देखें।इस तरह के हालात होने पर कैसे अपने आप को और दूसरों को बचाया जा सकता है।इसी के टिप्स देने के लिए एनडीआरएफ की टीम यमुना नगर पहुंची।

उन्होंने बारीकी से मौजूद लोगों को बताया कि पानी की खाली बोतलों, कनस्तर एवं अन्य संसाधनों से कैसे पानी से बचा जा सकता है.वहीं यमुनानगर के उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि एनडीआरएफ टीम बठिंडा से विशेष रूप से यहां लोगों को जागरूक करने आई है। इस दोरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि किसी आपदा की स्थिति में वह सही जानकारी होने पर लोगों को बचा सकें।