मनमोहन अमर रहे से गूंज उठा बलिदानी का पैतृक गांव बहीन
लेह से लद्दाख जाते समय सडक़ हादसे में सेना के 9 जवान शहीद हो गए थे जिनमें पलवल जिले के गांव बहीन निवासी मनमोहन शर्मा भी इस हादसे में शहीद हो गए थे। इस दौरान गांव बहीन व आसपास के गावों के हजारों लोगों ने भारत माता की जय, मनमोहन शर्मा अमर रहे और वन्दे मातरम के नारों का की जयघोष करते हुए अंतिम यात्रा निकाली गई।

पलवल || लद्दाख में शहीद हुए सेना के जवान पलवल जिले के गांव बहीन निवासी मनमोहन शर्मा का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव बहीन पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, प्रेम दलाल, कांग्रेस नेता यशपाल नागर, इसराइल चौधरी के अलावा राजनीतिक, सामाजिक व जिला प्रशासन सहित हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद मनमोहन शर्मा को उनके 13 माह के बेटे ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है की लेह से लद्दाख जाते समय सडक़ हादसे में सेना के 9 जवान शहीद हो गए थे जिनमें पलवल जिले के गांव बहीन निवासी मनमोहन शर्मा भी इस हादसे में शहीद हो गए थे। इस दौरान गांव बहीन व आसपास के गावों के हजारों लोगों ने भारत माता की जय, मनमोहन शर्मा अमर रहे और वन्दे मातरम के नारों का की जयघोष करते हुए अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में शहीद मनमोहन के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहीद मनमोहन देश के लिए शहीद हो गए है। आज पूरा इलाका गम में डूबा हुआ है। उन्होंने शहीद मनमोहन को नमन किया। गुर्जर ने कहा कि सेना के जवानों की बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है। शहीदों को जितना भी सम्मान दिया जाए वह कम है। शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शहीदों को प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं शहीद मनमोहन को दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि शहीद मनमोहन शर्मा अपने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। उनकी क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार को आर्थिक मदद प्रदान करनी चाहिए।
p24news