कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- नीतीश कुमार हिम्मत दिखाएं, कार्तिकेय को बर्खास्त करें।

रविशंकर प्रसाद ने कानून मंत्री विवाद मुद्दे पर कहा है कि नीतीश कुमार हिम्म्मत दिखाएं और कार्तिकेय सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद  ने कहा- नीतीश कुमार हिम्मत दिखाएं, कार्तिकेय को बर्खास्त करें।

Delhi( Rakesh Kumar) || बिहार में चल रहा कानून मंत्री विवाद अब काफी तूल पकड़ रहा है। नीतीश कैबिनेट में बिहार के कानून मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से नीतीश की सरकार पर विपक्ष लगातार हमला बोल रही है। पहले सुशील मोदी फिर अब भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे और बिहार के पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंत्री विवाद मुद्दे पर कहा है कि नीतीश कुमार हिम्म्मत दिखाएं और कार्तिकेय सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।  

कानून मंत्री विवाद पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार को हिम्मत दिखाते हुए कार्तिकेय सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद ने नई कैबिनेट पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पटना उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से ध्यान देगा।

अपहरण के पुराने केस में मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर होने के बजाय मंत्री पद की शपथ लेने वाले बिहार के बने नए कानून मंत्री RJD विधायक कार्तिकेय सिंह के  खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जिन्होनें खुद कानुन का उल्घंघन किया हो वह खुद कानुन मंत्री बने हैं।