मानसून से पहले बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण

मानसून आने से पहले जिला यमुना नगर में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता अन्य अधिकारियों के साथ दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने शहर में बने नालों का भी निरीक्षण किया और  जांच की गई कि क्या निगम के द्वारा नालों की सफाई का जो कार्य किया जा रहा है वह कितना हुआ है और कितना बाकी है।

मानसून से पहले बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण

Yamuna nagar (Sumit oberoi) || मानसून आने से पहले जिला यमुना नगर में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता अन्य अधिकारियों के साथ दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने शहर में बने नालों का भी निरीक्षण किया और  जांच की गई कि क्या निगम के द्वारा नालों की सफाई का जो कार्य किया जा रहा है वह कितना हुआ है और कितना बाकी है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि वह लगातार दौरा कर रहे हैं और जहां भी खामियां मिलेंगी तो  तुरंत कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि यह कार्य 30 जून तक पूरे करने हैं और सभी विभाग अपने अपने कार्यों में लगातार लगे हुए हैं। आशा है कि कार्य जल्द पूरे हो जाएंगे।

अब देखना होगा कि ये काम कब तक पूरा हो पाते है क्योंकि अक्सर बरसात के मौसम में ये नाले ब्लॉक मिलते है  जिसके चलते और कई शहरी इलाकों में पानी भर जाता है लेकिन फिलहाल ये काम तेजी से किया जा रहा है उपायुक्त ने ऐसी उम्मीद जताई है कि समय रहते ये सभी काम पूरे हो जाएंगे।