कोहली - गंभीर की क्यों हुई लड़ाई ?

IPL 2023 में एक मई को हुए RCB ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और LSG ( लखनऊ सुपर जायंट्स) मैच के बाद आरसीबी के विराट कोहली और लखनऊ सुपरजायन्ट्स के मेंटोर गौतम गंभीर के बीच तना तनी देखने को मिली। विराट और गंभीर के बीच हुई इस तना तनी पर हरभजन ने कहा है कि दोनों में पहले भी 36 का आंकड़ा रहा है।

||Delhi||Nancy Kaushik||IPL 2023 में एक मई को हुए RCB ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और LSG ( लखनऊ सुपर जायंट्स) मैच के बाद आरसीबी के विराट कोहली और लखनऊ सुपरजायन्ट्स के मेंटोर गौतम गंभीर के बीच तना तनी देखने को मिली। विराट और गंभीर के बीच हुई इस तना तनी पर हरभजन ने कहा है कि दोनों में पहले भी 36 का आंकड़ा रहा है। भजी ने इस दौरान याद दिलाया कि 2013 में भी इन दोनों के बीच ऐसी ही लड़ाई देखने को मिली थी। उन्होने कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। 

हालांकि आपको बता दे विराट कोहली और गौतम गंभीर की इस लड़ाई में दोनों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।दोनों की 100 फीसदी मैच फीस काट ली गई है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के नवीन - उल - हक की भी 50 फीसदी फीस कट गई है। नवीन और विराट में भी मैच के दौरान कहासुनी हुई थी।