प्रबंधों के बाद भी वायु प्रदूषण पर लगाम नहीं, खेतों में जलाई जा रही पराली!
चरखी दादरी || एनजीटी के निर्देशों द्वारा प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के बाद भी जहां खेतों में पराली व फसल अवशेष जलाए जा रहे हैं वहीं घास-फूस में भी आग लगने के गुब्बारे खेतों में देखे जा सकते हैं। हालांकि डीसी मनदीप कौर ने दादरी जिला में पराली जलाने का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।

चरखी दादरी || एनजीटी के निर्देशों द्वारा प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के बाद भी जहां खेतों में पराली व फसल अवशेष जलाए जा रहे हैं वहीं घास-फूस में भी आग लगने के गुब्बारे खेतों में देखे जा सकते हैं। हालांकि डीसी मनदीप कौर ने दादरी जिला में पराली जलाने का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है। साथ ही जिला स्तर पर टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

बता दें कि एनजीटी के निर्देशों पर जहां क्रशर व माइनिंग को आगामी आदेशों तक बंद किया गया है वहीं पराली, फसल अवशेष के जलाने पर भी प्रतिबंध किया गया है। बावजूद इसके जहां दिवाली पर दादरी जिला में देर रात तक पटाखे फोड़े गए वहीं दिन में ही किसानों द्वारा पराली व फसल अवशेष जलाए जा रहे हैं। ऐसे में दादरी जिला में एक्यूआई 80 से 200 तक जा पहुंचा है।

डीसी मनदीप कौर ने बताया कि दादरी जिला में पराली जलाने का कोई भी मामला नहीं आया है। प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए व्यापक व पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एनजीटी के निर्देशों द्वारा कई आदेश जारी करते हुए जिला स्तर पर अधिकारियों की टास्क फाेर्स का भी गठन कर दिया है। अगर कोई मामला संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
p24news