
अंबाला || में आज दिन दिहाड़े गोली चलने की वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दिन दिहाड़े चली गोली की यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि शहर के बलदेव नगर इलाके में एक आल्टो गाड़ी में आये 4 से 5 बदमाशों ने फ़िल्मी अंदाज में थार गाड़ी को घेरकर उसमें बैठे युवक पर लाठी डंडों व् अन्य हथियारों से हमला कर देते हैं। जिसके बाद थार गाड़ी में सवार युवक अपने बचाव में पिस्टल निकालता है,जिसे देख हमला करने आये युवक भागने लगते हैं और थार सवार हमला करने आये युवकों के पीछे भागता है और एक हमलावर पर गोली भी चला देता है। फ़िलहाल दोनों पक्ष मौके से फरार हैं और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

ये तस्वीरें अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में स्थित वीटा एन्क्लेव की हैं। जहाँ हूबहू सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के अंदाज में 4 से 5 युवक एक काले रंग की थार गाड़ी को घेरते हैं और उसमे सवार युवक पर हथियारों से हमला कर देते हैं। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे 4 से 5 युवक एक युवक पर हमला कर देते हैं और थार में सवार युवक के हाथ में पिस्टल देखकर हमला करने आये बदमाश भाग खड़े होते हैं। जिसके बाद थार सवार युवक पिस्टल लेकर बदमाशों के पीछे भागता है और एक फायर भी करता है। फायर की आवाज सुन आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौके पर कितने राउंड फायरिंग हुई और कितने लोग इस झड़प में घायल हुए,क्योंकि दोनों की पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जाँच में पता लगा है कि हमला करने वाले और जिस पर हमला हुआ है दोनों की जड़ौत गांव के हैं और मौके से एक ही गोली का खोल बरामद हुआ है। अभी यह भी जानकारी नहीं है कि पिस्टल लाइसेंसी है या फिर अवैध।