
अंबाला सदर नगर परिषद एक्शन मोड में नजर आने लगा है ! अंबाला कैंट के बाजारों में जाम न लगे इसके लिए गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला वासियों को मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाकर दी ताकि लोग अपने वाहनों को उसमे खड़ा करके बाजार में अच्छे से घूम सके और खरीददारी कर सके ! लेकिन अंबाला वासी हैं की वो मानने को तैयार नहीं है ! कार पार्किंग के बावजूद अपने वाहनों को बाजार में ही खड़े कर देते है ! आज नगर परिषद ने ऐसे सभी वाहनों के चालान काट कई वाहनों को कब्जे में लिया।नगर परिषद EO ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी अपना वाहन बाजार में खड़ा करेगा तो उन्हे एंपाउन्ड किया जाएगा।

अंबाला वासियों को गृह मंत्री अनिल विज ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की बड़ी सौगात दी थी ताकि बाजारों में लगने वाले भारी जाम से लोगो को छुटकारा मिल सके ! लोगों ने गृह मंत्री के इस कार्य की जमकर तारीफ भी की थी ! पार्किंग की सौगात के बावजूद लोग सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर रहे थे जिन्हे नगर परिषद द्वारा चेतावनी दी गई थी और आज नगर परिषद एक्शन मोड में आ गई है और ऐसे वाहनों को टो किया गया और कई वाहन मालिकों के चालान भी काटे इस बारे में नगर परिषद EO ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है ताकि लोग अपने वाहन वहां खड़ा कर बाजार में खरीददारी कर सके ! उन्होंने बताया की इस पार्किंग में 350 फोर व्हीलर और 300 टू व्हीलर खड़ा हो सकते है ! उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा सभी दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वो अपने वाहन रोड पर खड़ा न करे बल्कि पार्किंग में खड़ा करे जिसके लिए फीस भी तय कर रखी है !उन्होंने बताया की को लोग बाजार में अपना वाहन खड़ा करेंगे उनके लिए दो टोह गाडियां रखी गई है जो वाहनों को उठाकर पार्किंग में लेकर जायेगी ! उन्होंने बताया की फोर व्हीलर का चालान 500 रुपए टू व्हीलर का चालान 200 रुपए और थ्री व्हीलर का चालान 400 रुपए रखा गया है जो टोह गाड़ी वाले ही करेंगे ! उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील भी की है कि वो अपने वाहन अगर प्राइवेट पार्किंग है तो वहां पार्क करें अन्यथा हमारी मल्टी लेवल पार्किंग का इस्तेमाल करें ! अगर फिर भी लोग नहीं मानते तो फिर मोटर एक्ट के तहत SHO उनका चालान करेगा ! पहली बार 500 रुपए और दूसरी बार 1500 रुपए चालान किया जायेगा !