पंजाब के बाद अब आप पार्टी ने हरियाणा में चुनाव के लिए कसी कमर...

कुरुक्षेत्र रैली के लिए डॉक्टर रजनीश जैन कार्यकर्ताओं के साथ हुई रवाना, कहा आज की रैली सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी....

पंजाब के बाद अब आप पार्टी ने हरियाणा में चुनाव के लिए कसी कमर...

Jind (Parmjeet Pawar) || कुरुक्षेत्र में आदमी आदमी पार्टी की रैली के लिए जींद जिले से काफी संख्या में लोग सुबह रवाना हुए। आम आदमी पार्टी की महिला विंग जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने रैली के लिए बसों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

भाजपा सरकार के कार्यकाल से जनता नाखुश है। फिलहाल प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। कुरुक्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता को संबोधित करेंगे। इस रैली में भीड़ के मामले में प्रदेश के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे। आज कांग्रेसी और बीजेपी की जो रैलियां है, उससे बहुत बड़ी रैली यह होने जा रही है। फिलहाल प्रदेश में जनता का जनादेश आम आदमी पार्टी के साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी को जीत आएगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार किया जाएगा। वहीं भ्रष्टाचार को भी जड़ से खत्म किया जाएगा